अलीगढ़, मई 22 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। रोरावर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में तलाकशुदा महिला से घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने टरका दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बुधवार को वह घर पर थी। मां-बाप किसी काम से रिश्तेदारी में गए थे। तभी पड़ोस का ही एक युवक घर के अंदर आ गया। आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस बात का विरोध किया तो मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। खुद को घिरता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। आरोप है कि पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने मामला मारपीट का बताकर टरका दिया। इस संबंध में एसएसपी ने थाना प्रभारी को ...