किशनगंज, जनवरी 4 -- किशनगंज । संवाददाता पूर्णिया जिले के एक गांव की रहने वाली तलाकशुदा महिला ने एक युवक पर शारीरिक शोषण व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर दर्ज करवाई गई है। पीड़िता अपनी 7 साल की बेटी के साथ फिलहाल सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2015 में उसका निकाह एक व्यक्ति से हुआ था। लेकिन वर्ष 2018 में पंचायत के सामने तलाक हो गया। इसके बाद वह बेटी के साथ आजीविका चलाने के लिए किशनगंज आ गई। वर्ष 2022 में फेसबुक पर आरोपी युवक से दोस्ती हुई। आरोपी युवक धीरे-धीरे पीड़ित महिला को विश्वास में लेने लगा। एक दिन आरोपी युवक ने महिला की बात अपने परिजनों से करवाई। 5 दिसंबर 2024 को आरोपी युवक महिला के घर आया, निकाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.