तलवार से केक काटने वाला आरोपी गिरफ्तार
चंदौली, जून 16 -- चंदौली, संवाददाता। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में सोमवार की देर रात तलवार से केक काटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में बलुआ पुलिस ने आपरेशन वज्रपात अभियान के तहत एक अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर जन्मदिन पर युवक द्वारा केक को तलवार से काटने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर अभियुक्त डब्लू सिंह उर्फ मनीष निवासी ग्राम प्रभुपुर थाना बलुआ को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने सीज कर दी कार यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर तलवार से केक काटने पर पुलिस कार्रवाई में जुटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.