देहरादून, मई 4 -- डीएल रोड पर घुर में घुसकर गुंडागर्दी की गई। यहां सड़क पर तलवार से झगड़ा कर रहा एक युवक बेखौफ होकर एक घर में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने घर में मौजूद मेहमानों और बच्चों को डराया और गाली-गलौज करते हुए परिवार के तीन युवकों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएल रोड निवासी गीता देवी ने नालापानी चौकी में शिकायत दी है। उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला कपिल पुत्र कमल सिंह किसी लड़के के साथ बीच सड़क पर तलवार लेकर लड़ रहा था। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर धारदार हथियारों से बोला हमला वार करते-करते वह अचानक उनके घर में घुस गया। उस वक्त घर में मेहमान आए हुए थे। तलवार देखकर बच्चे दहशत में आकर जोर-जोर से रोने लगे। आरोपी लगा...