तलवार लहराने वाली रील पोस्ट करने पर केस दर्ज
फरीदाबाद, मई 18 -- पलवल ,अजित कुमार। इंटरनेट मीडिया पर रील बनाकर बदमाशी दिखाने और समाज में डर का माहौल पैदा करने वाले युवकों के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। सदर थाना पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर हाथ में तलवार लेकर धमकी भरे अंदाज में रील पोस्ट करने वाले एक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मई की रात को सदर थाने के उप-निरीक्षक सुनील कुमार अपनी टीम के साथ अपराध जांच व गश्त के सिलसिले में आटोहा मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव टीकरी ब्राह्मण का रहने वाला एक युवक इंटरनेट मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है। मुखबिर ने बताया कि युवक ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो (रील) प्रसारित की है, जिसमें वह हाथ में तलवार लेकर बदमाशी और धमकी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.