तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला 'खरगोश' गिरफ्तार
रुद्रपुर, मई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रम्पुरा क्षेत्र में तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तलवार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बीते 13 मई को रम्पुरा चौकी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक युवक तलवार लहराते हुए मोहल्ले में लोगों को डराता नजर आ रहा था। जांच में पता चला कि वार्ड नंबर-23 रम्पुरा में एक परिवार से विवाद और मारपीट के दौरान आरोपी तलवार लेकर लोगों के पीछे दौड़ा था। मामले में राम सेवक पुत्र राम कुमार निवासी वार्ड नंबर-23 रम्पुरा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। 18 मई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.