हापुड़, मई 3 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर तलवार के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि एक युवक का तलवार के साथ फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिफ्तार युवक की पहचान मोहल्ला शंभूपुरा निवासी सचिन के रुप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...