नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- रोम। इटली की मेजानो झील से पुरातत्वविदों ने कांस्य युग की 3,300 साल पुरानी दुर्लभ तलवार खोजी है। पानी में तीन हजार साल से ज्यादा समय तक डूबी रहने के बावजूद इसकी धार आज भी उतनी ही तेज है। विशेषज्ञों के अनुसार, झील के पानी और तलछट के खास रासायनिक माहौल ने इस धातु को सड़ने या जंग लगने से बचाकर सुरक्षित रखा। इस तलवार के पास एक कांस्य का रेजर, कुल्हाड़ियां, खंजर और मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं। माना जा रहा है कि कांस्य युग में किसी बड़े योद्धा के सम्मान में या देवताओं को भेंट चढ़ाने के लिए इन्हें विसर्जित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...