बांदा, जनवरी 3 -- नरैनी, संवाददाता। कस्बे में सनातन संस्कृति की रक्षा और हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से शिवशक्ति अखाड़ा परिषद ने नगर में तलवार और फरसा के साथ शौर्य प्रदर्शन एवं जन जागृति रैली का आयोजन किया। रैली रामलीला मैदान से जयघोष के साथ प्रारंभ हुई, जो नगर के चारों मुख्य मार्गों से होते हुए प्रमुख चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। शस्त्र प्रदर्शन और स्वरक्षा का संदेश देते हुए समाज को संगठित होने पर बल दिया। शुक्रवार को रैली के दौरान नगर का दृश्य उस समय जोशपूर्ण हो गया जब हनुमान चौक और मुख्य चौराहे पर संन्यासियों ने पारंपरिक शस्त्रों का प्रदर्शन किया। संन्यासियों के किए गए शस्त्र अभ्यास को देखकर स्थानीय नागरिक अचंभित रह गए। अखाड़े के संन्यासियों ने युवाओं को संदेश दिया कि आज के समय में केवल शास्त्र ही नहीं, बल्कि स्वरक्षा के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.