फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित द्वितीय सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। वहीं जम्मू में रविवार को संपन्न हुई 14वीं मिनी नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में भी जिले के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने कुल चार पदक हासिल किए हैं। चारों खिलाड़ी जिला खेल विभाग की ओर से संचालित सेक्टर-30 स्थित इंडोर स्टेडियम में तलवारबाजी का अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कार्यकारी जिला खेल अधिकारी निरेश यादव और तलवारबाजी कोच कपिल कुमार ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते ...