रुद्रप्रयाग, जून 22 -- उत्तराखंड में चारधाम रूट के प्रमुख केंद्रों रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में निहंगों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद निहंगों ने गढ़वाल में रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू में स्थित गुरुद्वारे में जमकर उत्पात मचाया। नगरासू गुरुद्वारे में निहंगों के हंगामे से तनाव नहीं थम पाया है। खबर लिखे जाने तक सात से आठ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़े हैं। रुद्रप्रयाग में भी गुरुद्वारे पर जबरन कब्जे का प्रयास किया गया। नगरासू गुरुद्वारा प्रबंधक बेहंत सिंह का आरोप है कि निहंगों ने गुरुद्वारे में जबरन घुसकर कब्जे की कोशिश की। गाली-गलौज, तोड़फोड़ किया।निहंगों की क्या मांग नगरासू गुरुद्वारे की सबसे ऊपरी मंजिल पर मौजूद निहंग अपने उन साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े हैं, जिन्हें बीते 16 जून को कर्णप्रया...