धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। तलगड़िया स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने व्यवहार्यता पर कार्य शुरू कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में यह जानकारी धनबाद सांसद ढुलू महतो के सवाल पर बुधवार को दी। रेल मंत्री ने उत्तर में बताया कि तलगड़िया स्टेशन को सैटेलाइट टर्मिनल के रूप में विकसित करने की व्यवहार्यता का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे प्रस्ताव यात्री संख्या, ट्रैफिक ट्रेंड, आय और भविष्य की आवश्यकताओं के आधार पर चरणबद्ध तरीके से लिए जाते हैं। साथ ही, ट्रेनों के ठहराव का निर्णय भी परिचालन व्यवहार्यता और उपलब्ध आधारभूत संरचना को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। सांसद ढुलू महतो ने बताया कि तलगड़िया स्टेशन दक्षिण पूर्व रेलवे के बोकारो-आद्रा सेक्शन पर स्थित है और बोकारो से लगभग 30...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.