मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सिकंदरपुर सीढ़ीघाट समेत विभिन्न घाटों और घरों में रविवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से तर्पण किया। श्रद्धालु अपने पितरों की तिथि के अनुसार श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान कर रहे हैं। बूढ़ी गंडक के विभिन्न घाट पर मौजूद पंडित दीपक झा ने बताया कि लोगों ने बूढ़ी गंडक में स्नान किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ उन्हें तर्पण कराया गया। शंख और कुश के साथ तर्पण की प्रक्रिया पूरी कराई गई।उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष में जिस तिथि को माता-पिता या अन्य पितरों का निधन हुआ हो, उसी तिथि को श्राद्ध करने का विधान है। तिथि ज्ञात नहीं होने या निर्धारित तिथि पर श्राद्ध नहीं कर पाने की स्थिति में सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- पितृपक्ष शुरू होते ही गंगा घाटों पर पूर्वजो...