बांका, फरवरी 27 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। गुरुवार को थाना क्षेत्र के तरौना गांव के फुटलकी बांध में पानी के किनारे बोरी में बंद अज्ञात महिला की सड़ी गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। लाश इतनी अधिक सड़ गल गई है कि पुरुष या स्त्री होने की पहचान सिर्फ तर्क के आधार पर बाल बड़े बड़े होने के कारण महिला होने की बात कही जा रही है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश की बोरी को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शाम पांच बजे बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसपी के द्वारा वहां जमा ग्रामीणों से पूछताछ की गई और पंचायत के मुखिया चुंकेश्वर हसदा से भी बात की गई। ग्रीमीणों ने बताया की गुरुवार को सुबह 10 बजे चरवाहा लोग जब पानी लेने बांध पर गया तो उन्हें पानी के किनारे एक बोरी दिखाई दी और बोरी से दुर्...