छपरा, अप्रैल 4 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में शौच करने के बहाने एक युवती आठ लाख के गहने व एक लाख रुपये नकद लेकर एक युवक के साथ फरार हो गई है। इस सम्बंध में अपहृता के भाई ने स्थानीय थाने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर ग़लिमापुर में एक महिला घर से रुपये लेकर गायब हो गई है। अपहृता के पति ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 15 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार मांझी। मांझी थाना पुलिस ने भट्ठा महम्मदपुर गांव में छापेमारी अभियान चलाकर 15 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज महम्मदपुर गांव निवासी गुलाबी साहनी बताया जाता है। मांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...