छपरा, जुलाई 9 -- देर रात अस्पताल छोड़ने से मचा हंगामा तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल में बुधवार रात ड्यूटी पर तैनात एक चिकित्सक पर मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा इलाज के लिए रुपये मांगने का आरोप लगा है। आरोपों के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देख सिविल सर्जन बिफरेघटना का विवरण पीड़ित के परिजन शीतलपट्टी गांव निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि इलाज कराने पहुंचे मरीजों के साथ चिकित्सक ने अभद्र व्यवहार किया। संग्रामपुर गांव से मारपीट में घायल मरीजों के परिजन गंडार गांव निवासी संजीत राय ने आरोप लगाया कि चिकित्सक इलाज के लिए रुपये मांग रहे थे। वहीं भलुआ नकटा से आए मरीज के परिजन और एसएपी जवान संजीत कुमार ने बताया कि चिकित्सक ने इलाज के लिए ब...