तरैया में 30 हजार राशन कार्ड हुए निरस्त, जून से नहीं मिलेगा सरकारी अनाज
छपरा, जून 1 -- तरैया, एक संवाददाता। तरैया प्रखंड में करीब 30 हजार राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित लाभुकों को जून माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों से राशन नहीं मिल सकेगा। प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानकों की समीक्षा के बाद ऐसे परिवारों के राशन कार्ड बंद किए गए हैं, जिनके पास बाइक, चारपहिया वाहन, जीएसटी पंजीकरण, आयकर या पैन कार्ड से संबंधित भुगतान, चार कमरों का पक्का मकान अथवा दो बीघा या उससे अधिक भूमि की जमाबंदी है। इसके अलावा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले कई परिवार भी जांच के दायरे में आए हैं। राशन कार्ड बंद होने की सूचना मिलते ही प्रभावित उपभोक्ताओं के बीच चिंता और बेचैनी बढ़ गई है। कई लाभुक अपने राशन कार्ड की स्थिति की जानकारी लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.