छपरा, मार्च 16 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित मैकडोनाल्ड हाई स्कूल के समीप रविवार की रात स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बकरी चोरी की योजना बना रहे यूपी के चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों में बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र के जलाली गांव निवासी मो. इरशाद, दीनदयालपुर थाना क्षेत्र के नकीघाट गांव निवासी कृष्ण भूषण कुमार गौतम, कृष्ण कुमार व आदर्श सिंह शामिल हैं। इस संबंध में स्थानीय थाने में पुअनि राकेश कुमार सिंह ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सभी आरोपी उजले रंग की कार से उक्त स्थल पर पहुंचकर बकरियां चुराने की योजना बना रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। राजवाड़ा में वृद्ध व्यक्ति पर हमला, प्राथमिकी दर्ज तरैया । थाना क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.