तरैया में भूमि विवाद की मारपीट में छह घायल, एक रेफर
छपरा, जून 3 -- तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में फेनहरा गांव के संजय कुमार की स्थिति गंभीर होने पर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं फेनहरा के हेमंत कुमार, डुमरी के अमर महतो, चैनपुर खराटी की किरण देवी एवं कुसुम देवी तथा पानापुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी बाबुद्दीन हुसैन का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूर्व विवाद में दो महिलाएं घायल तरैया। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में सरेया रत्नाकर की नेहा देवी तथा चांदपुरा की शबाना खातून शामिल हैं। दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.