छपरा, मई 7 -- तरैया थाना क्षेत्र के अंधरबाड़ी डुमरी गांव में घटना फुआ की बेटी के तिलक में गये थे युवक बीरबल तरैया/ दाउदपुर , एक संवाददाता। तरैया थाना क्षेत्र के अंधरबाड़ी डुमरी गांव में तिलक समारोह के दौरान बुधवार देर शाम हुई चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार गांव निवासी परमेश्वर प्रसाद के 29 वर्षीय पुत्र बीरबल प्रसाद के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- तिलक समारोह में युवक पर चाकू से हमला, पीएमसीएच में मौतघटना का विवरण घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि दोनों गांवों में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बीरबल छपरा से अपनी फुआ की बेटी के तिलक में तरैया के डुमरी गांव गए थे। देर शाम तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने पर वह भींग गए थे और पास में जल रहे क...