छपरा, फरवरी 17 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड में अब तक छह हजार किसानों का फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन हो पाया है। पंचायतवार कृषि सलाहकार शिविर लगाकर किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसके बावजूद कई किसान अभी तक निबंधन नहीं करा पाए हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार रौठर ने बताया कि प्रखंड में कुल निबंधित किसानों की संख्या 15,500 है, जिसमें से मात्र 6,000 किसानों का ही फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन हुआ है। करीब साढ़े नौ हजार किसान विभिन्न कारणों से वंचित हैं। किसानों के बीच यह चर्चा है कि फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन कराने पर किसान सम्मान निधि की राशि मिलने के साथ राशन कार्ड से नाम कट जाएगा। इसी भ्रम के कारण कई किसान रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे हैं, जिससे कृषि कर्मियों को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...