छपरा, फरवरी 25 -- विधायक जनक सिंह ने विधानसभा में उठाया मामला तरैया, एक संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र तरैया के विधायक जनक सिंह ने क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करने के लिए बिहार विधानसभा के शून्यकाल में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है। विधायक ने सारण जिला के तरैया एवं इसुआपुर अंचल की सीमा पर बहने वाली डबरा नदी पर एचएल-ब्रिज के निर्माण की मांग की है। विधायक जनक सिंह द्वारा दिए गए सूचना पत्र के अनुसार, डबरा नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्राम छपिया (फेनहरा गद्दी), महुली तथा टेढ़ा के ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है कि पुल के अभाव में लोग सैकड़ों वर्षों से परेशानी झेल रहे हैं। विधायक ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए डबरा नदी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.