मेरठ, जनवरी 4 -- हस्तिनापुर। श्रद्धा सदन में तरुण मित्र परिषद का स्वर्ण जयंती व नव वर्ष समारोह आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली के दिगंबर जैन महिलाश्रम से आए बच्चों ने मंगलाचरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि परिषद गत पांच दशक से जरुरतमंद साधनहीन ग्रामीण विद्यार्थियों, दिव्यांगजनों व साधनहीन महिलाओं की सेवा सहायता कार्य कर रहा है। बच्चों ने ऐतिहासिक व धार्मिक तीर्थस्थल का भ्रमण किया। कार्यक्रम में सुनीता जैन, आलोक जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.