मथुरा, मार्च 15 -- उत्तमनगर दिल्ली में तरुण हत्याकांड के विरोध में खटीक समाज ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च शाम 7:00 बजे विकास बाजार महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से शहर के हृदय स्थल होली गेट पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च में शामिल लोगों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की। इस अवसर पर दिनेश कुमार सूर्यवंशी, दीपक कुमार नागर, गजेंद्र सिंह राजोरा, विनोद कुमार, रामकिशन सूर्यवंशी, दीपक बडगूजर, ललित नागर, सूरज सोनकर, सिकंदर सोनकर, तेज सिंह चंदेल, सुभाष पहलवान, देव सूर्यवंशी, मोहन सोनकर प्रधान, धर्मेश सोनकर, राजू सोनकर, राजेंद्र सोनकर, अशोक सोनकर, सोनी फौजी, रामदास आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.