अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, संवाददाता। दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार शाम भारतीय खटीक एकता महासभा के बैनर तले खटीक समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। सेंटर पॉइंट से स्टेट बैंक तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तरुण खटीक की हत्या बेहद दुखद और निंदनीय घटना है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में असुरक्षा का माहौल बढ़ेगा। महासभा के पदाधिकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कराकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराई जाए। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.