तरुण मर्डर केस: चश्मदीद पर जानलेवा हमला, इलाके में तनाव के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- तरुण हत्याकांड के चश्मदीद गवाह और मृतक के चाचा पर सोमवार को जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों ने मृतक के घर के पास ही उन्हें घेरकर हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों के मुताबिक, तरुण की हत्या के बाद से ही उसके चाचा को आरोपी पक्ष से खतरा था। वह मामले के चश्मदीद गवाह हैं। इसके बावजूद घटना के समय परिवार की सुरक्षा के लिए कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। परिजनों का आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया।दहशत में है परिवार हमले के बाद परिवार में दहशत है। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। उनका कहना है कि चश्मदीद गवाह पर हमला होने से मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.