तरुण तेजपाल ने पीड़िता के बयान पर सवाल उठाए
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- तहलका मैगजीन के संस्थापक-संपादक तरुण तेजपाल ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने 2013 में उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पीड़िता के 'विरोधाभासी' बयानों पर सवाल उठाए। जस्टिस डॉ. नीला गोखले और जस्टिस अमित जमसंडेकर की पीठ ने सरकार की अपील पर अंतिम दलीलों की सुनवाई शुरू की। सुनवाई के दौरान, होटल की लिफ्ट के वीडियो क्लिप, जहां कथित तौर पर घटना हुई थी, पीठ के सामने दिखाए गए। इन्हें केवल कोर्टरूम में मौजूद लोगों को ही दिखाया गया। तेजपाल की ओर से पेश वकील आबाद पोंडा ने जांच अधिकारी और ट्रायल के दौरान अदालत में पीड़िता के बयानों में विरोधाभासों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि अपनी पुलिस शिकायत में पीड़िता ने लिफ्ट में 'दो मिनट के ट्रॉमा (सदमे)' का दावा किया था। पोंडा ने कहा कि महिला ने दावा किया था कि आरोपी लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.