मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- दिल्ली में हुई होली के दिन तरुण खटीक की हुई हत्या के विरोध में गुरुवार शाम को खटीक समाज ने केंडल मार्च निकालकर आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए नारे लगाए। गुरुवार को शाम के समय सर्व समाज के लोगों द्वारा टाउन हाल में दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन तरूण खटीक की हत्या किए जाने के विरोध में इकट्ठा हुए और तरूण खटीक के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जल्द फांसी दिए जाने की मांग की। सर्व समाज के महिलाओं व पुरुषों ने कैंडल जलाकर शिव चौक तक मार्च निकाला। शिव चौक पर पहुंचकर महिलाओं व पुरुषों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की तथा तरूण खटीक के हत्यारोपियों को फांसी की मांग करते हुए तरूण खटीक की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.