बदायूं, मई 13 -- लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में जिले के युवा शिक्षक तरुण को एनएमएमएसई गौरव सम्मान 2026 से नवाजा गया। 23 वर्षीय तरुण यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के शिक्षक बन गए हैं। महज 17 वर्ष की उम्र से अध्यापन शुरू करने वाले तरुण ग्रामीण बच्चों के लिए नुक्कड़ पाठशाला - द विज़न संचालित करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व आईएएस दिनेश कुमार सिंह ने उनके जज्बे को देख उन्हें आधुनिक युवा ब्रह्मा पुकारा। वहीं, आईएएस रविशंकर ने तरुण के लिटिल मास्टर टीचिंग मॉडल की सराहना की। राष्ट्रीय संयोजक मनीष देव गुप्ता ने तरुण के नवाचार और राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने उनके ओजस्वी भाषण व शायरी की प्रशंसा की। इस समागम में देश के विभिन्न राज्यों की विभूतियां शामिल हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.