जमशेदपुर, नवम्बर 20 -- रेल पुलिस की अंचल निरीक्षक तरुणा मिश्रा को टाटानगर रेल थाना का पहला महिला प्रभारी बनाया गया। रेल एसपी अजीत कुमार के आदेश पर मंगलवार सुबह उन्होंने नया प्रभार संभाल लिया। तरुणा मिश्रा ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य स्टेशन और ट्रेनों में अपराध मुक्त वातावरण बनाना है। उन्होंने बताया कि लंबित मामलों का निष्पादन और फरार वारंटियों को जेल भेजने का अभियान चलाया जाएगा। आरपीएफ के साथ सामंजस्य बनाकर यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मालूम हो कि तरुणा मिश्रा को खेल कोटे से पुलिस में नियुक्ति मिली थी। रेलवे में कार्यरत कई खिलाड़ियों ने उनके नए पद पर बधाई देने के लिए कार्यालय का दौरा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.