अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- दुलहूपुर, संवाददाता। पवित्र माह रमजान में अदा की जा रही विशेष नमाज तरावीह के दौरान कुरान शरीफ मुकम्मल होने पर सोमवार की रात क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में खुशी और अकीदत का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर जश्न मनाया गया और तरावीह पढ़ाने वाले हाफिजों का फूल-मालाओं व तोहफों से स्वागत कर सम्मानित किया गया। भियांव जामा मस्जिद में भी खत्म-ए-कुरान के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां तरावीह पढ़ाने वाले हाफिज व इमाम मौलाना गुलाम यासीन, सरफराज अहमद समेत अन्य को सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके प्रति आभार जताते हुए दुआएं मांगीं। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद कमेटी के मो.नसीम, मो.मोअज्जम, सुहैल अहमद, दोस्त मोहम्मद, मो.अलीम, मो.आरिफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जमील शाह ने हाफिज व उलेमाओं का विशेष सम्मान किया। पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.