औरैया, मार्च 13 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के मुहल्ला सय्यदबादा स्थित सड़क वाली मस्जिद में गुरुवार रात तरावीह की नमाज के दौरान पवित्र कुरान मुकम्मल होने पर सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजरत मुजफ्फर मियां चिश्ती ने तरावीह में कुरान सुनाने वाले हाफिजों को साफा बांधकर सम्मानित किया और उनके लिए दुआ की। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद के मुतवल्ली को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में तरावीह के दौरान कुरान मुकम्मल होना बड़ी फजीलत की बात है। इससे पूरे मोहल्ले में खुशी और धार्मिक उत्साह का माहौल रहता है। इस मौके पर मु. नसीर, सलीम खान मेव, मुन्ना खान, अलीहसन खान, मास्टर नासिर सहित बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। अंत में सभी ने अल्लाह से दुआ की कि वह सबकी इबादतों को कबूल फरमाए और देश व समाज में अमन-चैन कायम रखे।...