बाराबंकी, मार्च 10 -- जैदपुर। रमजान के पाक महीने में इबादत का सिलसिला लगातार जारी है। कस्बे के मोहल्ला महमूदपुर की मस्जिद में डेढ़ पारे की तरावीह मुकम्मल होने पर मस्जिद में मौजूद नमाजियों ने हाफिज उमर फारूक को बधाई दी और उनके लिए दुआएं कीं। तरावीह की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी मस्जिद में पहुंचे और पूरी अकीदत के साथ इबादत में हिस्सा लिया। इस मौके पर मस्जिद में नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की। डेढ़ पारे की तरावीह पूरी होने पर नमाजियों ने तरावीह सुनाने पर हाफिज उमर फारूक की तिलावत की सराहना की और उन्हें उपहार देकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर जफर अहमद, हाफिज फिरोज, हाफिज हसीरुद्दीन, मो. समी, बिलाल, मो. जुबेर, समेत कई लोग मौजद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.