गंगापार, मार्च 8 -- इस समय पवित्र रमजान माह चल रहा है, जो मुसलमान भाइयों के लिए बेहद ही खास और पाक माना जाता है। रमजान के दौरान खुदा की इबादत और गुनाहों से तौबा किया जाता है। इसी को देखते हुए उरुवा के ग्राम सभा अमिलिया कला स्थित गौसिया मस्जिद में हाफिज मोहम्मद खलील की उपस्थिति में शुक्रवार रात्रि 15 दिवसीय तरावीह कार्यक्रम समाप्त हुआ। मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति सच्ची भक्ति और आस्था से तरावीह पड़ता है, उसके पिछले गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। तरावीह मुकम्मल होने पर देश में शांति एवं भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआ की गई। इस मौके पर मस्जिद के हाफिज शहजाद साहब, डॉ गुड्डू सिद्दीकी, मोनू खान, डॉ शब्बीर अली, पप्पू खान, नवाजुल हक सिद्दीकी, शराफत अली, मोहम्मद शफीक, जुनैद अली, अच्छे भाई आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...