गंगापार, मार्च 17 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुक़द्दस माह-ए-रमजान के चांद के दीदार के साथ शुरू हुई तरावीह की नमाज़ कस्बा भारतगंज के गारोपुर स्थित तैयबा जामा मस्जिद में सोमवार को 26वें रोज़े पर मुकम्मल हो गई। ईशा की नमाज़ के बाद अकीदतमंदों की मौजूदगी में तरावीह पूरी होते ही मस्जिद का माहौल रूहानियत और अकीदत से भर उठा।पेश इमाम हाफिज इरफान अंसारी ने लगातार 27 दिनों तक तरावीह की नमाज़ पढ़ाकर कुरआन मुकम्मल किया। इस मौके पर हाफिज इरफान अंसारी और मोअज्जिन असदुल्लाह को मालाओं से खैरमकदम कर हौसला अफजाई की गई। शायरों ने अपने कलाम से महफिल को और भी रौनक बख्शी। शायर खालिद अंसारी और सूफी महशर ने अपने नातिया कलाम से माहौल को रूहानी बना दिया।सूफी खाने आलम नक्शबंदी ने माहे रमजान को इबादत, सब्र और भाईचारे का महीना बताया तथा समाज में अमन-चैन बनाए रखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.