बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के कैसरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बैराकाजी गांव में बुधवार रात तरावीह की नमाज के बाद घर लौट रहे एक युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया गया। आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। घायलों को सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने एक युवक की हालत बेहद नाजुक बनी देख सीधे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर दिया गया है। बैराकाजी निवासी समाल अहमद (40) पुत्र अली अहमद, जो बीसी संचालक हैं, बुधवार रात गांव की मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने गए थे। रात करीब 9:45 बजे नमाज समाप्त होने के बाद वह अन्य रोजेदारों के साथ घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.