गिरडीह, मार्च 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के महेशमुंडा गांव स्थित जामा मस्जिद में सोमवार को तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई। मस्जिद के इमाम मौलाना सफीक रजा मिस्बाही ने पहला रोजा से ही तरावीह की नमाज शुरू कराई थी जो 18वें रोजा को मुकम्मल हुई। तरावीह की नमाज के बाद मस्जिद में मिलाद ए पाक का आयोजन कर फातिहा किया गया। फातिहा के बाद अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों ने इमाम को माला पहनाकर एवं नजराना देकर सम्मानित किया। मौके पर अंजुमन कमेटी के सदर मुख्तार मिर्जा सेक्रेटरी बाबू मिस्त्री, मो. शमशुल, मो सिराज, मो. सलीम, मो. इम्तियाज, मो. अनवर, मो.अशफाक समेत काफी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...