कटिहार, मार्च 18 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बघौरा पंचायत के मशाल टोली गांव में तरावीह की नमाज का समापन के बाद ग्रामीणों द्वारा हाफीज ए कुरान मोहम्मद अनवार आलम का भव्य स्वागत किया गया। वैसे तो प्रत्येक दिन की भांति पांच वक्त की नमाज अदा करने के बाद केवल रमजान ही एक ऐसा महीना है। इस महीने में तरावीह की नमाज अदा करनी पड़ती है। इस बाबत ग्रामीणों द्वारा हाफिज साहब को हदिया के तौर पर कुछ राशि तोहफा के रूप में दिया जाता है। ग्रामीणों में अब्दुल खालिक, मोहम्मद मनौवर आलम, मोजिन अब्दुल सत्तार सलाउद्दीन मोहम्मद सैयाद आलम मोहम्मद शमीम आलम आदि सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने तरावी की नमाज अदा करने वाले हाफिज मोहम्मद अनवार आलम को फूल का माला पहना कर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.