कोडरमा, मार्च 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पवित्र रमजान माह के 26वें रोज़े के साथ तरावीह की नमाज़ मुकम्मल हो गई। इस अवसर पर स्थानीय जामा मस्जिद जयनगर सहित खेसकरी, कटहाडीह, रघुनियाडीह, देवीटांड़, पिपचो, बेको, तेतरॉन, गोपालडीह और पेठियाबागी समेत विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज़ अदा की। तरावीह मुकम्मल होने के बाद मस्जिदों में कुरआन पाक की तिलावत पूरी होने पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया। रोज़ेदारों ने इलाके की अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की मजबूती के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। इस मौके पर मुफ़्ती अमीरुद्दीन मिस्बाही ने कुरआन पाक के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि कुरआन इंसानियत के लिए हिदायत की किताब है, जो हर दौर में लोगों को सच्चाई, सब्र और नेक रास्ते पर चलने की सीख देती है।...