सहारनपुर, मार्च 20 -- देवबंद। माह-ए-रमजान में अदा की जाने वाली तरावीह की नमाज में पढ़ा जाने वाला कुरआन बुधवार देर रात नगर की प्रमुख मस्जिदों में मुकम्मल हो गया। 29वीं शब पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मस्जिदों में पहुंचकर दुआ में शिरकत की और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की की कामना की। मरकजी जामा मस्जिद में मुफ्ती कारी अफ्फान मंसूरपुरी ने कहा कि जिस तरह रमजान में नेकियों पर अमल किया जाता है, उसी तरह पूरे साल भलाई का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मोबाइल का सही उपयोग करने और नशे से दूर रहने की अपील की। वहीं रशीदिया मस्जिद और दारुल उलूम की मस्जिदों में भी तरावीह का कुरआन मुकम्मल हुआ। उलेमाओं ने ईद आपसी सौहार्द के साथ मनाने और जरूरतमंदों को खुशियों में शामिल करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...