आरा, अप्रैल 5 -- तरारी, संवाद सूत्र। भाकपा माले के बैनर तले रविवार को तरारी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर सुबह सात से 10 बजे तक तीन घंटे तक चक्का जाम किया गया। आवागमन बाधित होने के दौरान जाम स्थलों के समीप वाहनों की कतारें लगी रहीं। हलांकि जरूरी वाहनों और बाइक सवारों को जाने दिया जाता था। तरारी बाजार चौक पर जामकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती ने कहा कि स्थानीय आहर की 37 एकड़ जमीन के कुछ क्षेत्रफल में एक फसल खेती करने को दर्जनों गरीबों को 70 के दशक से पर्चा दिया गया है। अब पर्चाधारियों की जमीन आहर जीर्णोद्धार के नाम पर छीनी जा रही है। आहर-पईन उड़ाही के खिलाफ प्रखंड परिसर में बीते दिनों से दर्जनों गरीब महिला-पुरुष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। लेकिन, अब तक सरकारी अधिकारी उदासीन बने हैं। बाध्य होकर धरना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.