आरा, अप्रैल 4 -- तरारी। भाकपा माले के बैनर तले आज पांच अप्रैल की सुबह सात बजे से 10 बजे तक तरारी प्रखंड में विभिन्न जगह सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाकपा माले के प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती ने बताया कि सरकार की लघु सिंचाई विभाग तरारी गांव के आहर-पईन जीर्णोद्धार के नाम पर गरीबों के खेती योग्यभूमि छीनने की फिराक में है। जल जीवन हरियाली योजना के तहत दो करोड़ 64 लाख रुपये प्राक्कलित की गई है। कार्य के खिलाफ प्रखंड परिसर में बीते 11 दिनों से दर्जनों महिला-पुरुष गरीब धरना पर बैठे हैं। धरनार्थियों के समर्थन में भाकपा माले व राजद कार्यकर्ता भी एकजुट हो चुके हैं। भाकपा माले के नेतृत्व में तरारी, मोपती,फतेहपुर, बिहटा, जेठवार व सेदहां सहित विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से रोड जाम किया जाएगा। इमरजेंसी को नहीं रोका जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्...