औरंगाबाद, मई 7 -- कर्मियों को घर-घर जाकर आवेदन लेने का निर्देश दाउदनगर, संवाद सूत्र। तरारी पंचायत सरकार भवन में 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता को लेकर दाउदनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मो. जफर इमाम ने की, जिसमें प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान 22 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर रणनीति बनाई गई। बीडीओ ने कर्मियों को निर्देश दिया कि वे पंचायत क्षेत्र में जाकर लोगों से संपर्क करें, सरकारी योजनाओं एवं जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करें तथा उनका ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर को लेकर बीडीओ ने पदाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.