तराई में सूरज के तेवर तल्ख, नौतपा में झुलस रहा जनजीवन
सिद्धार्थ, मई 26 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम नौतपा के बीच तराई में गर्मी का कहर लगातार तेज होता जा रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दोपहर होते ही आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं।दोपहर तक गर्म हवा से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जा रहे हैं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग गमछा, रुमाल और पानी की बोतल लेकर चलते दिख रहे हैं। धूप इतनी तीखी रह रही है कि कुछ ही देर में लोगों का हलक सूखने लगा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का प्रहार, राहत के नहीं आसार बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में खास गिरावट की संभावना नहीं है। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.