तराई में सुस्त पड़ा मानसून, उमस ने बढ़ाई बेचौनी
सिद्धार्थ, जुलाई 23 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमती नजर आ रही है। बुधवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन बारिश राहत नहीं दे सकी। उल्टे हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब 25 जुलाई तक मानसून कमजोर रहेगा जबकि 26 जुलाई से इसके फिर रफ्तार पकड़ने की संभावना है। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।पिछले 24 घंटे में जिलेभर में महज .9 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- दिन में निकली धूप, शाम को झमाझम बारिश बारिश का यह आंकड़ा सामान्य मानसूनी दिनों की तुलना में काफी कम है। यही वजह रही कि दिनभर बादलों की मौजूदगी के बावजूद लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.