तराई में सुबह से बादलों का डेरा, दोपहर में रिमझिम बारिश
सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत की उम्मीद जगी। दोपहर में कई स्थानों पर बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश हुई। कुछ देर तक मौसम सुहाना रहा लेकिन बारिश थमते ही उमस ने फिर जोर पकड़ लिया। इससे लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी। शुक्रवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से बादलों की आवाजाही और दोपहर में हुई हल्की बारिश से तापमान में कुछ नरमी महसूस हुई। हालांकि बारिश का दौर अधिक देर तक नहीं चला। बूंदाबांदी रुकने के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस का असर फिर तेज हो गया। तराई में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.