पीलीभीत, दिसम्बर 20 -- पीलीभीत। अलर्ट के बीच जिले में गुरुवार रात से ही कोहरे ने मुश्किलें पैदा कर दीं। शुक्रवार को महज दस मीटर दृश्यता वाले कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक सी लगा दी। जरा सी दूर का दिखाई देना मुश्किल रहा। पूरे दिन छाए बादलों के बीच सर्दी ने जबरदस्त प्रहार किया है। गरम लिबास में भी लोगों की कंपकंपी छूट गई। उत्तराखंड से सटे हुए तराई जिले में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अनुमान है कि यह तापमान और गिरावट दर्ज कराएगा। सर्दी में अधिकतम तापमान में आई गिरावट के बाद प्रतिष्ठान दुकान और कारोबार में काम करने के दौरान मुलाजिमों का काम करना भारी पड़ा। पैर जमा देने वाली सर्दी में हाथ और पैर सुन्न पड़ने लगे हैं। शहर में बाजार से लेकर गांव की चौपाल तक सूनी हो गई है। अब सुबह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.