सिद्धार्थ, जून 14 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तराई के आंगन में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी से दिन और रात दोनों ही मुश्किल होते जा रहे हैं। तेज धूप, उमस और लू के थपेड़ों के बीच लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, जबकि लापरवाही बरतने वाले लोग बीमारियों की चपेट में आकर अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जून माह के पहले पखवारे में गर्मी अपने चरम पर है। सुबह से ही उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप आग बरसाने लगती है। इससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। तेज धूप से दोपहर में सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। शाम पांच बजे के बाद ...