सिद्धार्थ, मार्च 30 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तराई के आंगन में मौसम के बदले तेवर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं और सरसों की फसल इस समय पककर तैयार खड़ी है, ऐसे में संभावित बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना ने किसानों को सतर्क रहने और समय रहते जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से मिले पूर्वानुमान में 30, 31 मार्च और एक अप्रैल को तराई के आंगन में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए ही खेतों में कार्य करें। विशेष रूप से गेहूं और सरसों की पकी फसल को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.