तराई में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,धान नर्सरी ने पकड़ी रफ्तार
बहराइच, जून 11 -- बहराइच,संवाददाता। तराई अंचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। बुधवार की देर रात हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं खेतों में खड़ी गन्ना और मक्के की फसल को भी संजीवनी मिल गई है।धान की नर्सरी डालने की गति भी रफ्तार पकड़ ली है।मौसम विभाग अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने व रुक-रुककर बारिश होने की संभावना भी जताई है।तराई के मैदानी इलाकों में दो दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। बुधवार को देर रात 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से हवाएं चलने लगी। यह भी पढ़ें- तीर्थनगरी ऋषिकेश में जल्द बनेगा ट्रांसपोर्टनगर:परिवहन मंत्री हवाओं की गति थमने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो रातभर रुक-रुककर होती रही। बदले मौसम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.